खलीलाबाद: धर्मैनी गांव निवासी महिला ने पारिवारिक कलह के चलते खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर
महुली थाना क्षेत्र के धर्मैनी गांव की एक महिला ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर रविवार सुबह करीब 11 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। जानकारी मिलते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और 108 एंबुलेंस से उसे खलीलाबाद जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इमरजेंसी में डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार महिला ने दवा का ओवरडोज लिया है,