शाजापुर: ग्राम पनवाड़ी में एक ही समुदाय के पक्षों में विवाद, दो मोटरसाइकिल और एक दुकान में आग लगाई गई, तीन लोग घायल
सुनेरा थाना क्षेत्र के ग्राम पनवाड़ी में रविवार को एक ही समुदाय के दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें तीन लोग घायल हुए। जिन्हें जिला अस्पताल शाजापुर लाया गया। यहां से एक घायल को इंदाैर रेफर किया है।विवाद में दो मोटरसाइकिल में आग भी लगा दी गई। रविवार दोपहर करीब दो बजे हुए विवाद के बाद तनावपूर्ण स्थिति बन गई। बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव में तैनात किया है।