शाजापुर: पनवाड़ी विवाद में घायलों से मिलने शाजापुर जिला अस्पताल पहुंची तहसीलदार, उनका हाल जाना
शाजापुर जिले के पनवाड़ी में एक समुदाय के दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया, जिसमें पवन पिता राधे श्याम राठौर, अंकित पिता कैलाश पाटीदार, संतोष पिता प्रताप सिंह राजपूत, घायल हो गए थे जिन्हें उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को शाम 5:बजे मिली जानकारी के अनुसार तहसीलदार शाजापुर जिला अस्पताल पहुंची, और घायलों से उनका हाल जाना।