सागर नगर: दुकान का प्रचार करने के लिए पीएम का एआई वीडियो बनाने पर दुकानदार ने मांगी माफी
तीन बत्ती क्षेत्र स्थित आदिनाथ मोबाइल के संचालक अतुल जैन द्वारा अपनी दुकान के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फर्जी एआई वीडियो बनाए जाने का मामला दो दिन से चर्चा में था। अब दुकानदार ने इस पर सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है।अतुल जैन ने कहा कि यह वीडियो उन्होंने अनजाने में और बिना समझे बनाया था। भाजपा जिला अध्यक्ष ने भी दुकान संचालक को माफ किया है।