सागर नगर: लाजपतपुरा वार्ड से भाजपा पार्षद नईम खान 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित
भाजपा ने लाजपतपुरा वार्ड के पार्षद नईम खान को अनुशासनहीनता के आरोप में 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने की। पार्टी ने उन्हें महिला प्रताड़ना मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया था, लेकिन स्पष्टीकरण न देने पर निष्कासन का निर्णय लिया गया।