सागर नगर: धनतेरस-दीपावली पर कटरा क्षेत्र में यातायात बदला, 3 व 4 पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
धनतेरस एवं दीपावली पर्व के दौरान शहर में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए सागर पुलिस ने यातायात व्यवस्था के लिए विशेष योजना बनाई है। पुलिस ने 18 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक कटरा क्षेत्र में तीन व चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं।यह प्रतिबंध प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगा।