सागर नगर: सागर रेलवे स्टेशन पर युवकों के बीच मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
सागर रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के सामने देर रात कुछ युवकों के बीच हुई मारपीट का वीडियो गुरुवार सुबह 8 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ युवक आपस में झगड़ते हुए एक-दूसरे को धक्का-मुक्की और मारपीट कर रहे हैं।मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश भी की, लेकिन विवाद कर रहे युवक मानने को तैयार नहीं हुए।