सिराथू: सिराथू के एक कास्मेटिक व्यापारी ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान, पत्नी से विवाद के चलते मिला सुसाइड नोट
सोमवार रात सिराथू कस्बा के कॉस्मेटिक व्यापारी सुनील सिंह ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को मृतक के जेब से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें मौत का कारण कर्ज बताया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि पत्नी से विवाद चल रहा था जो मायके गई हुई है।सोमवार शाम को भी फोन पर दोनों के बीच विवाद हुआ था। रात में कमरे में जाकर आत्महत्या कर लिया है।