सिराथू: अझुवा में एक घर में शादी की तैयारी के दौरान आग लगने से गृहस्थी जलकर राख, राजस्व विभाग नुकसान के आकलन में जुटा
सैनी थाना क्षेत्र के अझुवा कस्बे के वार्ड नं 2 के रहने वाले राम सुमेर उर्फ गुड्डू चक के घर में रविवार सोमवार की रात घर के ऊपरी कमरे में आग लग गई सारा सामान जलकर राख हो गया बताया कि बेटी की शादी होनी थी दहेज का सामान जल गया है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा। सोमवार दोपहर सिराथू राजस्व विभाग के टीम आग से हुए नुकसान के आकलन करने पहुंची है।