सिराथू: राजस्थान से महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की बस कोखराज डायवर्जन पर प्रशासन ने रोका, महिलाओं ने जताई कड़ी नाराजगी
सोमवार को भी नेशनल हाईवे पर प्रयागराज महाकुंभ में जाने वाले वाहनों की कतार लगी देखी गई है।कोखराज में कुंभ मेला क्षेत्र में जाने के लिए डायवर्जन बनाया गया है।राजस्थान के भिंडवाड़ा जिले के श्रद्धालुओं की बस डायवर्जन से पहले ही काफ़ी देर तक रोकने पर इसमें सवार महिलाओं ने काफ़ी नाराज़गी जताई है।महिलाओं ने बताया कि उनके साथ कुछ दिव्यांग भी है जिन्हें दिक्कत है।