सिराथू: राम लक्ष्मण के रूप में पैदल अलीगढ़ से महाकुंभ प्रयागराज जा रहे दो सगे भाइयों का सैनी में स्वागत किया गया
सोमवार कौशांबी के सैनी पहुंचे राम और लक्ष्मण का रूप बनाएं अलीगढ़ जिले के दो सगे भाइयों का लोगों ने सैनी में स्वागत किया। लोगों ने उनके पैर छूते हुए आशीर्वाद भी दिया है।अलीगढ़ जिले के दो भाई प्रयागराज के लिए पैदल यात्रा कर रहे हैं। दोनों भगवान का रूप बनाए हुए हैं।इन्होंने बताया कि प्रयागराज के बाद पैदल अयोध्या की यात्रा करेंगे, लोगों ने आशीर्वाद लिया है।