सिराथू: सूफ़ी समाज का 3 दिवसीय जश्ने ख्वाजा कड़क शाह दरगाह का कड़ा में समापन, लंगर ए आम, कुल शरीफ, चादरपोशी और मिलाद हुआ
सूफ़ी समाज की ओर से कड़ा के ख्वाजा कड़क शाह अब्दाल की दरगाह में चल रहा तीन दिवसीय जश्न का समापन सोमवार रात को हुवा है।आयोजन सूफ़ी अफ़सर मिंया इश्तियाकी ने बताया कि मेहमान के रूप में पीरे तरीकत, हामिये मिल्लत,इश्तियाक मिंया लखीमपुरी की मौजूदगी रही है।बताया कि शाबान माह के कार्यक्रम में चादरपोशी, कुल,रात में मिलाद के साथ लँगरे आम का बंदोबस्त किया गया था।