काको: धोखाधड़ी मामले के आरोपी को जहानाबाद पुलिस ने गया जिले से किया गिरफ्तार, भेजा काको जेल
Kako, Jehanabad | Jun 30, 2026 जहानाबाद के मखदुमपुर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मखदुमपुर थाना कांड संख्या-314/26, दिनांक 16 अप्रैल 2026, धारा 316(2)/318(4) के प्राथमिकी अभियुक्त शंकर कुमार, पिता अवधेश शर्मा, निवासी कटारी हिल रोड, थाना चंदौती, जिला गया, को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।