प्रेरणा वृद्धाश्रम में बुजुर्गों ने योग शिविर आयोजित
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय विभाग द्वारा पाली रोड स्थित प्रेरणा वृद्धाश्रम में अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत योग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उपसंचालक श्रीमती शशि किरण एक्का की उपस्थिति में आयोजित योग शिविर में बुजुर्गो को योग प्रशिक्षक द्वारा योग एवं प्रणायाम कराया गया। शिविर में आयुष विभाग से डॉ. रघुवीर मीणा एवं योग प्रशिक्षक श्री विकास वर्मा एवं योग प्रशिक्षक श्री अजय ने बुजुर्गो को योगासन, प्राणायाम, ध्यान एवं सूक्ष्म व्यायाम कराए। प्रशिक्षकों ने बुजुर्गों को नियमित योग करने, संतुलित आहार लेने और सकारात्मक सोच के साथ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर वृद्धाश्रम के संचालक श्री धर्मेन्द्र शर्मा, श्री मनोज वैष्णव, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी श्री ओमवीर रघुवंशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन नोडल अधिकारी श्री ओमवीर रघुवंशी द्वारा किया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
Sheopur, Madhya Pradesh | Nov 26, 2026