जबलपुर: लार्डगंज पुलिस ने चाकूबाजी करने के मामले में फरार चल रहे ₹3000 के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
लार्डगंज थानांतर्गत बीते 6 माह पहले प्रांजल जैन के ऊपर चार बदमाशो ने चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने वाले फरार 3 हजार रु के इनामी आरोपी आकाश पटेल को गुरुवार शुक्रवार की मध्यरात्रि करीब 1 बजे सूचना पर दबिश देते हुए गिरफ्तार किया गया। 3 आरोपीयो को पुलिस ने पूर्व मे ही गिरफ्तार कर लिया था। 6 महीने पहले आरोपी आकाश उसके तीन साथियो ने प्रांजल जैन को चाकू मारा था।