जबलपुर: ग्राम मजीठा की वृद्धा से जमीन फुसलाकर बेटी के नाम करवा ली, थाना भेड़ाघाट में शिकायत दर्ज
जबलपुर के भेड़ाघाट थाना में ग्राम मजीठा निवासी अर्पिता तिवारी ने लिखित शिकायत की है। इसमें उन्होंने बताया है कि उनके परिवार की एक संपत्ति ग्राम लामी शहपुरा में स्थित है इसी बीच उनके कुछ रिश्तेदारों ने उक्त संपत्ति की वृद्धा श्याम सखी बाई को गुमराह कर अपनी बेटी के नाम रजिस्ट्री करवा दी है यह कृत्य पूरी तरह से गैरकानूनी है और इसे देखते हुए कार्रवाई की मांग की।