बलरामपुर: थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गिधरैया मिश्रौलिया गांव में एक बुजुर्ग व उनके बेटे ने पड़ोसियों पर घर का निर्माण और नल लगाने से रोकने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि शिकायत करने पर आरोपी कथित तौर पर घर पर चढ़कर मारपीट व ईंट-पत्थराव करते हैं, जिससे परिवार में भय का माहौल है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री, पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। समाचार लिखे जाने तक दूसरे पक्ष का बयान प्राप्त नहीं हो सका था।