कोंडागांव: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय चिचाडी में वार्षिक उत्सव और आनंद मेला का आयोजन, विद्यार्थियों ने दी रंगारंग प्रस्तुति
कोण्डागांव जिले के फरसगांव नगर में स्तिथ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय चिचाडी में शनिवार को वार्षिकोत्सव और आनंद मेला कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों की उपस्थिति में दीप प्रज्जवलन एवं मां सरस्वती की पूजा के साथ किया गया।स्कूली छात्र-छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की आकर्षक प्रस्तुति दी गई।