चूरू: शहर की डाबला पीएचसी में युवा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान, विधायक ने बढ़ाया हौसला
Churu, Churu | Apr 20, 2025 डाबला पीएचसी में भाजपा युवा नेता विजय पंवार के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर में रक्तदान किया। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि रक्तदान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। आपके की ओर से किया गया रक्तदान किसी दूसरे के जीवन को बचाया जा सकता है। हर युवा को रक्तदान करना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री वासुदेव चावला भी उपस्थित थे।