बहेड़ी: डीएम के आदेश पर गौ तस्कर को जिलाबदर किया गया, इंस्पेक्टर ने उत्तराखंड बॉर्डर पर आरोपी को जिले की सीमा से बाहर किया
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बहेड़ी पुलिस ने डीएम के आदेश पर अमल करते हुए आज एक गौ तस्कर को जिलाबदर करने की कारवाई की है दरअसल बहेड़ी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बहेड़ी के मोहल्ला शेखुपुर के रहने वाले आसिफ पुत्र मोहम्मद अली को जिलाधिकारी बरेली के आदेश पर दिन में करीब 12 बजे जिलाबदर किया गया ।