सुजानगढ़: यंग्स क्लब ने लगाया निशुल्क नेत्र जांच शिविर, 135 मरीजों की हुई जांच
द यंग्स क्लब ऑफ सुजानगढ़ की ओर से रविवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर प्रभारी ललित सोनी के अनुसार, डॉ. अपूर्व कोटिया ने 135 नेत्र रोगियों की जांच की, जिसमें 43 मरीज ऑपरेशन के लिए चुने गए। इनका निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण प्राइवेट हॉस्पिटल सुजानगढ़ में होगा।