गुना नगर: बागेरी खाद केंद्र पर महिला की मौत पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जताया दुख, तत्काल राहत के दिए निर्देश
गुना में बमोरी के बागरी खाद केंद्र पर 26, 27 नवंबर रात तबीयत बिगड़ने से ग्राम कुशेपुर निवासी भूरिया बाई आदिवासी की मौत हो गई। 27 नवंबर को गुना में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने घटना को दुखद जताया। कहा, आदिवासी बहन की मृत्यु बेहद पीड़ा दायक है, मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। परिवार को अभिलंब सहायता और जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए है।