लखीसराय: गांधी मैदान में प्रभारी मंत्री शीला मंडल ने किया झंडोतोलन, स्वतंत्रता दिवस पर रखी बात
स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर लखीसराय के गांधी मैदान में प्रभारी मंत्री श्रीमती शीला मंडल ने झंडोत्तोलन किया।जहां डीएम,एसपी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं प्रभारी मंत्री को पुलिस के जवानों, स्काउट गाइड के छात्रों से परेड की सलामी ली।झंडोतोलन के बाद प्रभारी मंत्री ने देश की आजादी में लखीसराय के लोगों की कुर्बानी को याद करते हुए विकास कार्यों को गिनाया।