प्रतापगढ़: भाजपा स्थापना दिवस की तैयारियां तेज, सोमानी को बनाया गया जिला संयोजक
भारतीय जनता पार्टी के आगामी 6 अप्रैल को मनाए जाने वाले स्थापना दिवस को लेकर जिलेभर में तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रमों को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए जिला संगठन द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गोपाल धाभाई ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थापना दिवस के सफल आयोजन के लिए जिला स्तर पर एक विशेष टीम का