देसूरी: सादड़ी में 1 घंटे की मूसलाधार बारिश, पुलिस थाना और हाईस्कूल के बाहर भरा पानी, लोगों को गर्मी से मिली राहत
Desuri, Pali | Jun 18, 2025 सादड़ी में बुधवार सुबह 11 बजे से मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया। एक घंटे से अधिक समय तक जारी रही बारिश से पुलिस थाना और हाईस्कूल के बाहर जलभराव की स्थिति बन गई। सुबह से ही शहर में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश से मौसम सुहाना हो गया। देसूरी क्षेत्र के आस पास ग्रामीण क्षेत्रों में भी हल्की बारिश दर्ज की गई। इस बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली।