देसूरी: सादड़ी के नलवानिया में तारबंदी में फंसे भालू की हुई मौत, कंटीले तारों में लिपटी थी बिजली की वायर
Desuri, Pali | Jun 23, 2025 सादड़ी के रणकपुर सड़क मार्ग पर स्थित नलवानिया बांध के पास सोमवार शाम 4.30 बजे एक भालू का शव मिला। भालू तारबंदी में फंसा हुआ था। उसके आसपास एक कटी हुई बिजली की केबल भी लिपटी हुई पाई गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के रेंजर जितेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने भालू के शव को कब्जे में लेकर मोडिया रेस्क्यू सेंटर भेजा।