देसूरी: देसूरी में आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित, 3 पारियों में 24 घंटे काम करेंगे कर्मचारी, हेल्पलाइन नंबर किए गए जारी
Desuri, Pali | Jun 24, 2025 देसूरी तहसील कार्यालय में मंगलवार शाम 4.30 बजे आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर दी गई है। तहसीलदार हरेन्द्र सिंह चौहान और नायब तहसीलदार गिरिराज सिंह राणावत ने बताया कि यह केंद्र 24 घंटे कार्यरत रहेगा। भू-अभिलेख निरीक्षक नयाराम को नियंत्रण कक्ष का प्रभारी नियुक्त किया गया है। आपदा नियंत्रण कक्ष का हेल्पलाइन नंबर 7340353366 जारी किया गया है।