फरीदाबाद: ₹11.75 लाख की चोरी मामले में अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ₹10 लाख नकद बरामद
चोरी की वारदात में संबंध में अमलकांत वासी ईस्ट भाटिया कॉलोनी नियर दिल्ली चौक सेक्टर 2 बल्लभगढ़ ने शिकायत दी। जिसमें बताया कि उनकी कंपनी ट्रांसपोर्ट का काम करता है। जिसकी गाडिया चलती है। एक गाडी को काफी समय से ड्राइवर आदेश चलाता था। जो 03 फरवरी को लुधियाना से 11.75 लाख रुपए की पेमेंट लेकर आया था। आरोपी को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है