लखनपुर: ग्राम कोरजा घुमका पारा में आपसी लड़ाई के बीच एक अन्य व्यक्ति पर टांगी से हमला, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की
लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोरजा घुमका पारा में आपसी लड़ाई के बीच 40 वर्षीय व्यक्ति पर टांगी से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि घायल बच्चू लाल अपने पोते नंद कुमार के साथ चचेरे भाई के घर भोज खाने जा रहा था। दो भाई उमेश और सुख साय किसी बात को लेकर झगड़ा कररहे थे।