पोलायकलां: पोलाय मंडी में बुधवार को प्याज ₹1120 तक बिका, लहसुन का दाम ₹7511 प्रति क्विंटल तक पहुंचा
पोलाय कला कृषि उपज मंडी में बुधवार को प्याज और लहसुन के नवीनतम भाव जारी किए गए। मंडी में नई प्याज 200 रुपये से 1120 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकी, जबकि लहसुन के दाम 2000 रुपये से 7511 रुपये प्रति क्विंटल तक रहे। यह जानकारी मंडी प्रभारी विष्णु प्रसाद परमार ने बुधवार शाम 7 बजे दी।