फरीदाबाद, 3 जून 2026: हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फरीदाबाद यूनिट ने मानस इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए पलवल के भिडुकी गांव निवासी गुड्डी पत्नी स्वर्गीय लेखन को 440 ग्राम गांजे सहित गिरफ्तार किया है।
यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपनी दुकान के सामने गांजा बेच रही है। सूचना पर छापेमारी कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली गई, जिसमें 440 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
आरोपी को अदालत से पुलिस रिमांड पर लेकर नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है। ब्यूरो ने नागरिकों से नशा तस्करी की सूचना NCB हेल्पलाइन 1933, पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN या हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 पर देने की अपील की है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
Palwal, Palwal | Jun 4, 2026