देवघर: मंडल कार्यालय परिसर में गलत बिल संबंधी परेशानी झेल रहे उपभोक्ताओं के लिए शिविर लगा
गलत बिलिंग लेकर परेशानी झेल रहे उपभोक्ताओं की परेशानी दूर करने के लिए 1 अक्टूबर को डिवीजन कार्यालय परिसर में विभाग द्वारा विशेष शिविर का आयोजन किया गया इस दौरान लगभग 100 से अधिक उपभोक्ताओं के समस्याओं का समाधान किया गया इस बाबत विद्युत कार्यपालक अभियंता ने बताया कि विशेष शिविर का आयोजन सुबह 10:00 से दोपहर 3:00 तक आयोजित किया गया