दतिया नगर: भूमि अभिलेख में अनियमितता और शासकीय कार्यों में लापरवाही पर पटवारी मंजू अहिरवार निलंबित
जिले में भूमि अभिलेख में अनियमितता और शासकीय कार्यों में लापरवाही का मामला सामने आने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए पटवारी मंजू अहिरवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दतिया द्वारा नायब तहसीलदार ईमिलिया द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के आधार पर की गई।