कोंडागांव: कलेक्टर-एसपी ने लक्ष्य कोचिंग सेंटर में युवाओं से संवाद किया, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दिए महत्वपूर्ण टिप्स
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना एवं पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल ने आज सोमवार दोपहर 12 बजे जिला कार्यालय परिसर स्थित लक्ष्य कोचिंग सेंटर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों की तैयारी का जायजा लेते हुए मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास पर जोर दिया। कलेक्टर श्रीमती ने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए लगन और सकार