जहानाबाद: जहानाबाद में “उत्थान कॉन्क्लेव 2026”, प्राकृतिक खेती अपनाने पर ज़ोर
जहानाबाद के टाउनहॉल में 4S इंडिया द्वारा “उत्थान कॉन्क्लेव 2026” का आयोजन हुआ, जिसमें किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में डीडीसी डॉ. प्रीति कुमारी ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के बजाय प्राकृतिक तरीकों से खेती करने पर मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है और स्वास्थ्य भी सुरक्षित रहता है।