बेगूसराय: कार्यालय कर्मियों से निर्धारित समय पर ही काम लिया जाता है: DM ने दी जानकारी
जिला अंतर्गत सभी कार्यालय कर्मी ऑफिस के निर्धारित समय पर ही काम करते हैं. उनसे किसी प्रकार का समय से अतिरिक्त कार्य नहीं लिया जाता है. केवल विधि व्यवस्था, निर्वाचन कार्य एवं सरकार के महत्वपूर्ण योजनाओं के काम को देखते हुए कुछ पदाधिकारी एवं कर्मी स्वेच्छा से कार्य अवधि के बाद भी काम करते हैं. यह बातें शनिवार की शाम 04:00 बजे डीएम तुषार सिंगला ने कही.