*लायंस क्लब कुरुक्षेत्र द्वारा देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में विशाल छबील एवं भंडारे का आयोजन*
डॉ. राजेश वधवा/कुरुक्षेत्र खबरनामा
कुरुक्षेत्र। अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था लायंस क्लब कुरुक्षेत्र द्वारा अपने नए सत्र के शुरुआती कार्यक्रमों की श्रृंखला में हरियाणा के एकमात्र शक्तिपीठ देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए विशाल छबील एवं भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में पहुंचे श्रद्धालुओं को मीठी लस्सी, जलजीरा, हलवा और काले चने का प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने मां भद्रकाली के चरणों में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। क्लब के प्रधान संदीप कुमार, सचिव राजेश आनंद, कोषाध्यक्ष मणि सग्गू सहित क्लब के अन्य सदस्यों सुरेंद्र ढींगरा, सतपाल शर्मा, दीपक चोपड़ा, संजीव सेठ, सुरेंद्र सुधा, विवेक भारद्वाज डब्बू, पवन शर्मा पम्मी, नवकेतन गोयल बब्बी, आनंद बजाज, विपिन शर्मा, विनीत वधवा आदि अन्य सदस्यों ने अपने हाथों से श्रद्धालुओं को लस्सी, जल, भंडारा प्रसाद वितरित किया।
मीडिया से बातचीत करते हुए पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने कहा कि मां भद्रकाली के दरबार में सेवा करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब वर्षों से समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे मानव सेवा और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। साथ ही उन्होंने मां भद्रकाली से सभी श्रद्धालुओं के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।
वहीं लायंस क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा कि नए सत्र की शुरुआत मां भद्रकाली के आशीर्वाद के साथ की गई है। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा है और पूरे वर्ष जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
लायंस क्लब के अन्य सदस्यों ने बताया कि लायंस क्लब एक अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था है, जो वर्षभर जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रहती है। पिछले वर्ष भी क्लब द्वारा गोबिंद नगर शमशान घाट में शव वाहन भेंट करने, स्कूलों में स्टेशनरी वितरण, मेडिकल एवं स्वास्थ्य जांच शिविर तथा रक्तदान शिविर जैसे कई जनकल्याणकारी कार्य किए गए।
प्रोजेक्ट चेयरमैन दीपक चोपड़ा ने कहा कि क्लब की नई टीम ने सभी सदस्यों के साथ सेवा कार्यों का सिलसिला इस वर्ष भी शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि मंदिर में विशाल छबील एवं भंडारे का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता के लिए सदैव तैयार है और आने वाले समय में भी कई सामाजिक परियोजनाओं के माध्यम से जनसेवा के कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे।