सुल्तानपुर: शहर के लखनऊ नाका चौराहे पर उपभोक्ता ने पकड़ा LPG गैस सिलेंडर से गैस चोरी करने वाला डिलीवरी मैन
शहर के लखनऊ नाका चौराहे पर LPG गैस सिलेंडर में चोरी करने वाले को उपभोक्ता ने पकड़ा है।LPG गैस की डिलीवरी करने वाले (पंडित) नाम के एक व्यक्ति पर उपभोक्ता को शक हुआ तो उसने सिलेंडर की तौल कराई। जिसमें 5 किलो गैस कम मिली।हालांकि पकड़े जाने पर डिलीवरी मैन ने जितना वजन कम था उतना पैसा काटकर पैसे उपभोक्ता को वापस दें दिए और माफी मांगी तो उसे छोड़ दिया गया।