हलसी: हलसी प्रखंड के प्रतापपुर एवं सिरखंडी पंचायत में सहयोग शिविर का हुआ आयोजन
मंगलवार को हलसी प्रखंड के 2 पंचायतो में सहयोग शिविर का आयोजन हुआ.अपराह्न 12:30 बजे प्रतापपुर गांव स्थित मध्य विद्यालय में आयोजित शिविर में CO संजीव कुमार राय मौजूद थे. सिरखिंडी पंचायत भवन में शिविर का आयोजन हुआ. बारिश के कारण शिविर में लोगों की उपस्थिति कम रही. सरकार की योजनाओं की जानकारी देने एवं आवेदन प्राप्त करने के लिए विभागों का स्टॉल लगाया गया.