बिहार प्रदेश जनता दल यू द्वारा निर्देशित कार्यक्रम के अनुसार 24 नवंबर को जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफलता के लिए आज बेलागंज पंचायत में सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम के सफल आयोजन के लेकर बेलागंज के जदयू कार्यकारणी एवं पंचायत अध्यक्षों के साथ एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा के अध्यक्षता में किया गया। जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष एवं बेलागंज प्रखंड के कार्यक्रम प्रभारी डॉ0 जितेंद्र कुमार उपस्थित रहे और उन्होंने अपना संबोधन में कहा कि बिहार के युग पुरुष नीतीश कुमार बिहार के 26 नंबर 2025 को संभाले थे। और 24 नवंबर को अगले 20 बरसों का ऐतिहासिक काया कल्प करके दिखाएं। प्रभारी डॉ0 जितेंद्र कुमार ने कहा कि चाहे कानून का राज,न्याय के साथ विकास,महिला सशक्तिकरण, जीविका, बिहार के बजट,समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को ध्यान रखना,साथ ही सात निश्चय,शिक्षा के क्षेत्र में, स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार, सड़कों और पुलियों का जाल बिछाना, घर-घर बिजली,कृषि रोड मैप, रोजगार जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य कर के बिहार में एक बेमिसाल कायम कर दिखाया।इन कार्यों में डबल इंजन की सरकार का भागीदारी भी काफी रहा है। आगामी होने वाले 24 नवंबर को प्रखंड के हर पंचायत से लोग जिला मुख्यालय पर उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया।प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा ने कहा कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पंचायत स्तर पर जागरूकता चलाकर 20 वर्षों का किया गया कार्य को लोगों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा इस कार्यक्रम में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रणधीर रजक,प्रखंड जदयू नेता कमलेश त्रिपाठी,जय प्रकाश प्रसाद, डॉ0 अखिलेश्वर प्रसाद, विजय सिंह, निर्भय कुमार चंद्रवंशी, सतीश प्रसाद, नीतीश पटेल,पंकज कुमार,अरविंद कुमार सिंह, फिरोज आलम,नंदलाल कुमार, शशि कुशवाहा, विजय कुमार, विजय सिंह,संजय दास इत्यादि लोग शामिल थे
Belaganj, Gaya | Nov 17, 2026