गुमला: बिशुनपुर रोड में अनियंत्रित बाइक से गिरकर पिता-पुत्र हुए घायल, पिता को रिम्स रेफर किया गया
Gumla, Gumla | Feb 28, 2025 महुआडाढ़ निवासी बाइक सवार मोहम्मद समीम व उनके एक 12 वर्षीय पुत्र एक बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे।जिस दौरान बिशनपुर रोड में अचानक से आंख बंद हो जाने की वजह से अनियंत्रित बाइक से गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। जिनमें से दोनों को गंभीर चोट लगी।जिसके बाद एंबुलेंस से सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया गया।जहां गंभीर चोट लगने की वजह से मोहम्मद शमीम को रिम्स रेफर किया।