बक्सर: प्रीपेड मीटर रिचार्ज के बहाने ठगों ने खाते से उड़ाए ₹30 हजार, एफआईआर दर्ज
Buxar, Buxar | May 14, 2026 बिजली मीटर रिचार्ज के नाम पर साइबर ठगों ने शहर के एक व्यक्ति से 30 हजार रुपये की ठगी कर ली। मामले को लेकर पीड़ित ने टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार शहर के नया बाजार वार्ड नंबर-02 निवासी जावेद अख्तर के मोबाइल पर तीन दिन पहले एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया।