गभाना: पलसेड़ा में चोरों ने चार किसानों के नलकूपों को बनाया निशाना, केबिल व अन्य सामान की चोरी की
पिसावा क्षेत्र के पलसेड़ा गांव में चोरों ने किसानों के नलकूपों को निशाना बनाते हुए चार किसानों के पांच नलकूपों से केबिल चोरी कर ली। सोमवार रात हुई इन घटनाओं का पता मंगलवार सुबह आठ बजे खेतों पर पहुंचने पर चला। चोर सतीश कुमार के दो नलकूपों के अलावा धीरज कुमार, बलदारी सिंह और हाकिम सिंह के नलकूपों से केबिल काटकर ले गए।