चाईबासा: जिले में अवैध चुलाई शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध उत्पाद विभाग का विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को दिन में 12 बजे उत्पाद विभाग की टीम ने मुफ्फसिल एवं झींकपानी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन अवैध चुलाई शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया।