सागर नगर: गोला कुआँ तिराहे पर नाले किनारे अवैध निर्माण गिराया गया, बिना अनुमति के हो रहा था निर्माण
गोला कुआँ तिराहे के पास नाले के किनारे किए जा रहे अवैध निर्माण को शनिवार दोपहर करीब 1 बजे नगर निगम प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जमींदोज कर दिया। बताया गया है कि उक्त निर्माण बिना भवन भूमि अनुज्ञा के किया जा रहा था, जिसको लेकर सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई गई थी। रजिस्ट्री एवं नामांतरण की भीम के दौरान भी इस भूमि पर आपत्तियां दर्ज कराई गई थी।