सागर नगर: मातामढ़िया के पास नकाबपोश बदमाशों का उत्पात, CCTV में कैद, ऑटो रोका, शीशे पर चाकू मारा और बाइक तोड़ी
शहर के व्यस्ततम क्षेत्र माता मढ़िया के पास शनिवार रात नकाबपोश बदमाशों ने खुलेआम उत्पात मचाया। रात करीब 8:30 बजे हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज रविवार सुबह करीब 7:30 बजे सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया। बदमाशों ने पहले एक ऑटो को रोका और उसके शीशे पर चाकू से वार किया। इसके बाद सड़क किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल को लात मारकर गिरा द।