सागर नगर: माता मडिया के पास नकाबपोश बदमाशों का आतंक, दुकान में तोड़फोड़, महिलाओं से अभद्रता के बाद नागरिकों ने किया चक्काजाम
शहर के माता मढिया के पास शनिवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ नकाबपोश बदमाशों ने पावन फोटोकॉपी एवं जनरल स्टोर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। बदमाश चाकू-छुरे लहराते हुए दुकान में घुसे और मौजूद लोगों को दहशत में डाल दिया। घटना रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही।आक्रोशित स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों ने माता मढिया के सामने चक्काजाम कर दिया।