सागर नगर: बाबरी मस्जिद निर्माण की घोषणा के विरोध में शिवसेना का सिविल लाइन में प्रदर्शन, शहर में लगे पोस्टर
पश्चिम बंगाल में विधायक हुमायूँ कबीर द्वारा बाबरी मस्जिद निर्माण की घोषणा के विरोध में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने शनिवार दोपहर 2 बजे सिविल लाइन चौराहे पर प्रदर्शन किया। शिवसैनिकों ने नारेबाजी करते हुए शहर के सार्वजनिक शौचालयों में विरोध स्वरूप पोस्टर चस्पा किए।शिवसेना उप राज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने कहा कि बाबर एक आक्रांता था।