चौरीचौरा: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, तीन के खिलाफ दर्ज हुआ केस
झंगहा क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद अभियुक्तों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।किशोरी के पिता ने झंगहा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री विद्यालय गई थी वापस नहीं लौटी काफी खोजबीन किया लेकिन पता नहीं।