नावानगर: गिरिधर बरांव गांव में होली मिलन सह स्वागत समारोह का आयोजन, एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर दी बधाई
गिरिधर बरांव गांव में होली मिलन सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दिया। समारोह की अध्यक्षता जिप सदस्य राजीव कुमार उर्फ राजू यादव ने किया। इस दौरान जिप सदस्य ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का त्योहार है। इस त्योहार को बिना किसी भेदभाव के मनाना चाहिए।